{"_id":"61e856a0ad27d6387f311ad8","slug":"after-seven-years-44-farmers-got-tubewell-connection-charkhidadri-news-hsr622420043","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद 44 किसानों को मिला ट्यूबवेल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद 44 किसानों को मिला ट्यूबवेल कनेक्शन
विज्ञापन
बाढड़ा क्षेत्र के खेत में लगा ट्यूबवेल।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सात साल बाद बिजली निगम ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में पिछले एक सप्ताह में 44 किसानों को कनेक्शन जारी किए हैं। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी बचे हुए आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
सरकार ने 2014 में डार्क जोन में ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद से कनेक्शन की फाइलें निगम कार्यालयों में धूल फांक रही थी और किसान फसलों में सिंचाई के लिए परेशानी झेल रहे थे। कई साल के इंतजार के बाद सरकार ने गत साल डार्क जोन में भी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के निर्देश जारी किए। इस बाद बिजली निगम ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी। जिले में 515 पात्र किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने है। पिछले एक सप्ताह में 44 किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि जिले में 124 किसानों ने सिक्योरिटी राशि जमा करवा दी है, जबकि 37 किसानों ने एस्टीमेट राशि जमा नहीं करवाई है। अन्य पात्र किसानों को भी कनेक्शन के लिए सूचित किया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही पात्र किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
अभी भी आ रहे आवेदन
बिजली निगम के कनेक्शन जारी करने से ट्यूबवेल के लिए आवेदन अभी भी आ रहे हैं। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि पात्र और नियमों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इससे पहले आवेदन की गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
400 फुट तक है जमीन का पानी
बाढड़ा, झोझूकलां क्षेत्र पूरी तरह जबकि दादरी ब्लॉक में काफी क्षेत्र रेतीला है। बौंद कलां ब्लॉक में भी कुछ गांवों मेें रेतीला क्षेत्र है। जहां जमीनी पानी काफी नीचे हैं। इन क्षेत्रों में जमीनी पानी का उठान किसान बिजली ट्यूबवेल से करते हैं। कई गांवों में तो 400 फुट नीचे तक जमीन का पानी है। डार्क जोन में तो किसान ट्यूबवेल पर सोलर प्लेट लगवाने लगे हैं, ताकि बोरिंग से पानी का उठान किया जा सके। सरकार भी सब्सिडी पर सोलर प्लेट लगा रही है।
जिन किसानों ने कनेक्शन के लिए फाइल जमा करवा रखी थी, उनका कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 44 किसानों को कनेक्शन जारी किए हैं। अभी भी कनेक्शन के लिए आवेदन आ रहे हैं। पात्र किसानों को कनेक्शन दिया जाना है। इस काम को जल्दी पूरा किया जाएगा। - शंकरलाल पंवार, एसडीओ, बिजली निगम