फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After breaking of two canals, the pump house and site are now being continuously monitored.

Charkhi Dadri News: दो नहरें टूटने पर अब लगातार की जा रही पंप हाउस और साइट की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
After breaking of two canals, the pump house and site are now being continuously monitored.
चंपाुपरी जलघर के टैंक में गिरता पानी।
चरखी दादरी। जिले में दो नहरें टूटने पर सिंचाई विभाग अधिकारियों की ओर से पंप हाउस की लगातार निगरानी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का प्रयास है कि नहर न टूटे और इससे पानी की बर्बादी के साथ खेतों में जलभराव रोका जा सके। दूसरी ओर विभाग के प्रयासों से ज्यादातर जलघरों में पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जलघरों में पानी डालने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इस बार सिंचाई के लिए पानी की कम जरूरत है। जिले में 60 जलघर हैं जो पिछले 10 दिन से खाली थे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 15 दिन में सभी जलघर भर दिए जाएंगे। इधर, शहर के जलघरों में बने वाटर टैंकों में पानी डलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर व गांवों में जलघरों की स्टोरेज क्षमता कम होने की वजह से 10 से 12 दिन में ही खाली हो जाते हैं। जिले की आबादी बढ़ी है जबकि जलघरों में पेयजल की क्षमता नहीं बढ़ी है। नहरों में पानी 24 दिन में छोड़ा जाता है जबकि तब तक वाटर टैंक खाली हो जाते हैं। 15 दिन तो जैसे तैसे सप्लाई कर काम चल जाता है उसके बाद पेयजल संकट गहरा जाता है। अब गत 22 नवंबर को नहरों में पानी पहुंचा है। दो बार नहर टूटने से करीब 100 एकड़ की फसलें खराब हुई हैं। अब विभाग अधिकारी इस गलती को दोहराना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जेई और बेलदार की लगाई गई विशेष ड्यूटी
विभाग ने वाटर टैंक भरने के लिए जेई, बेलदार आदि की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई है। जेई की ओर से जलघरों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। पानी की चोरी रोकने के लिए भी अधिकारी सतर्क हैं। हालांकि इस बार पानी की इतनी चोरी नहीं हो रही है। फसलें छोटी है इसलिए फिलहाल सिंचाई की जरूरत नहीं है।
- नहरों से जुड़े हैं जिले के सभी जलघर
जिले के सभी जलघर नहरों से कनेक्ट हैं। विभाग ने शहर व कई गांवों में बने जलघर परिसर में बोरिंग टयूबवेल भी लगा रखे हैं। जब नहरी पानी से टैंक भरते हैं तो इन टयूबवेल के पानी की भी थोड़ी गुणवत्ता एवं मिठास बढ़ जाती है। लगातार दोहन की वजह से टयूबवेल का पानी खारा हो जाता है।


----------------
जलघरों में पानी पहुंच गया है। कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सभी जलघर 15 दिन में भर दिए जाएंगे। नहरों में इस बार पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ हुआ है।
-सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed