Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After a wait of a year and a half, 2,000 streetlights will be installed in the city, approval has been received from the government

Charkhi Dadri News: डेढ़ साल के इंतजार के बाद शहर में लगाई जाएंगी 2000 स्ट्रीट लाइटें, सरकार से मिली स्वीकृति

Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
After a wait of a year and a half, 2,000 streetlights will be installed in the city, approval has been received from the government
शहर में लगी स्ट्रीट लाइट
चरखी दादरी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद शहर में 2000 स्ट्रीट लगाने के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। नगर परिषद ने सरकार की स्वीकृति के बाद निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस समय शहर के बाजारों व कॉलोनियों में करीब आठ हजार लाइटें पहले से लगी हुई हैं। नई वैध कॉलोनियों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में हैं 21 वार्ड व करीब 80 हजार की आबादी है।
विज्ञापन

नई वैध कॉलोनियों में पर्याप्त मात्रा में लाइटें न होने से अंधेरा छाया रहता है। नगर परिषद की ओर से शहर में 1800 पुरानी लाइटों को बदला जाना है। पांच कॉलोनियां कुछ समय पूर्व ही वैध हुई हैं। इस समय शहर के अधिकतर भागों में पुराने समय की सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। इन लाइटों की रोशनी भी कम है और बिजली खपत भी ज्यादा होती है और नगर परिषद को बिल भी ज्यादा चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन

इन लाइटों के खराब होने का अंदेशा भी ज्यादा बना रहता है। इस समय शहर के विभिन्न भागों में नई लाइटों के अलावा पुरानी को बदलने की जरूरत है। काफी समय से लाइटें नहीं लगने की वजह से काफी संख्या में जवाब दे चुकी है जिससे मेन बाजारों व कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहता है। चोरी आदि की घटनाएं भी होने का अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद ने लाइटें ठीक करने के लिए कर्मचारियों की डयूटी भी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30, 45 व 50 वाट की होंगी लाइटें
नगर परिषद अब 2000 लाइटें लगवाएंगी। नई लाइटें 30, 45 व 50 वाट की लगनी हैं। अब तक सरकार के बजट से लाइटें लगती रही हैं। इस बार नगर परिषद की ओर से लगवाई जानी हैं। लाइटें लगवाने का काम नगर परिषद की देखरेख में होगा। इसमें सरकार की भूमिका नहीं रहेगी। सरकार से तो केवल मंजूरी लेनी होती है। इससे पूर्व लाइटें सरकार की ओर से राज्य स्तर पर निर्धारित एजेंसी के माध्यम से लगवाई जाती थी।
नई लाइटें लगाने से पूर्व सभी वार्डों में सर्व करवाए जाने की भी जरूरत है ताकि खराब हो चुकी लाइटों का सही आंकड़ा मिल सके और उसी हिसाब से लाइटें लगवाई जा सकें। इसमें नगर परिषद के सदस्यों से भी राय ली जा सकती है। जरूरत के अनुरूप ही लाइटें लगनी चाहिए।

वर्जन
शहर में 2000 स्ट्रीट लगाने के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। नगर परिषद ने सरकार की स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर दिए हैं। जैसे ही निविदाएं एजेंसी स्वीकृति कर लेगी,लाइटें लगवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।-- बख्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed