फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After a long wait, 5 colonies settled in 120 acres became regular

Charkhi Dadri News: लंबे इंतजार के बाद नियमित हुईं 120 एकड़ में बसी 5 कॉलोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
After a long wait, 5 colonies settled in 120 acres became regular
मुख्यमंत्री की वीसी में मौजूद एसडीएम नवीन कुमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी व अन्य।
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने शहर की पांच कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। इससे इन कॉलोनियों में विकास का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इन कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि शहर की पांच कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि अब इन कॉलोनियों में भी दूसरे क्षेत्रों की तरह ही विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। पूरे प्रदेश में नियमित हुई कॉलोनियों के लिए मुख्यमंत्री ने तीन हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की दादरी में नियमित की गई गई पांच कॉलोनियों के तहत 120 एकड़ से भी अधिक का क्षेत्र शामिल किया गया है। नियमित की गई कॉलोनियों में पूर्ण नगर एक्सटेंशन का लगभग 36 एकड़, हरी नगर एक्सटेंशन का लगभग 43 एकड़, प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन का लगभग 2 एकड़, लोहारू चौक के साथ लगती कॉलोनी का लगभग 36 एकड़ और घिकाड़ा रोड बाईपास के साथ लगती कॉलोनी का लगभग 4 एकड़ क्षेत्र शामिल है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में एसडीएम नवीन कुमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, वाइस चेयरमैन संदीप फौगाट, पार्षद कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पंद्रह हजार की आबादी को होगा फायदा
कॉलोनियां नियमित होने से करीब 15 हजार की आबादी को फायदा होगा। इन कॉलोनियों में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी खल रही है और लोग पिछले कई सालों से इन कॉलोनियों को वैध कराने की मांग उठा रहे थे। इसी वर्ष नगर परिषद ने सरकार को इन कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed