फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   after 10 days plane crash remain was lifted

Charkhi Dadri News: 10 दिन बाद उठा था हवाई जहाज का मलबा, दो किमी में बिखरे थे शव

Sat, 14 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
after 10 days plane crash remain was lifted
टिकान कलां की सीमा में वो खेत दिखाता किसान जहां हवाई जहाज गिरा था। संवाद
चरखी दादरी। अहमदाबाद विमान हादसे ने साढ़े 28 साल पहले चरखी दादरी में हुए विमान हादसे की यादें ताजा कर दीं। टिकान कलां, ढाणी फोगाट, पातुवास, खेड़ी और महराणा गांव के सैकड़ों लोग 12 नवंबर 1996 को हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उनके जहन में आज भी उस हादसे की यादें हैं।
विज्ञापन

टिकान कलां के पूर्व सरपंच महासिंह, महताब और नंबरदार देवेंद्र की मानें तो उस दौरान टिकान कलां के खेतों से हवाई जहाज का मलबा और मृतकों के अंग उठाने में करीब दस दिन का समय लग गया था। इतना ही नहीं, हादसे के तीन दिन बाद तक खेत से धुआं उठता रहा था। जबकि दादरी, भिवानी, झज्जर और महेंद्रगढ़ से पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी तक कम पड़ गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के आने के बाद प्रशासन और आर्मी ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1996 में जहां हवाई जहाज गिरा था, उससे दो किलोमीटर की परिधि में टिकान कलां के अलावा, ढाणी फोगाट, खेड़ी, महराणा और पातुवास गांव थे। बाबा जोतनाथ की कृपा रही कि पांचों गांवों के रिहायशी क्षेत्र के बजाय उस दौरान हवाई जहाज खेतों में गिर गया। अन्यथा अहमदाबाद हादसे की तरह और जनहानि हो जाती। ग्रामीणों ने बताया कि दादरी में वर्ष 1996 में हुए हादसे के बाद करीब 20 से अधिक वाहनों में दादरी अस्पताल तक शव ले जाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed