फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   advocates chambers in bad conditions

Charkhi Dadri News: चैंबरों की टपक रही छत, अधिवक्ताओं की भीग रहीं फाइलें

Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
advocates chambers in bad conditions
द्वितीय मंजिल पर बने चैंबर की छत में आई दरार। संवाद
कोर्ट
विज्ञापन


- अधिवक्ताओं के भवन की दूसरी मंजिल पर बने चैंबरों की छत में आईं दरारें, बारिश होते ही टपकता है पानी
- वर्ष 2018 में बना था अधिवक्ताओं का चैंबर्स भवन, समय पर नहीं हुई मरम्मत
फोटो: 02
द्वितीय मंजिल पर बने चैंबर की छत में आई दरार। संवाद

फोटो: 03
कोर्ट परिसर में बने चैंबरों की सीढ़ी की दीवार में आई दरार। संवाद
फोटो: 04
चैंबरों की छत पर बारिश के पानी निकासी नहीं होने से शौचालय की छत से उखड़ी रंग की परत। संवाद

फोटो: 05
अधिवक्ता देवेश शर्मा।
फोटो:06
ऋषिपाल पहल, पूर्व प्रधान।
फोटो 07
सुरेंद्र मैहड़ा, प्रधान।

कोर्ट परिसर के वर्ष 2018 में बने चैंबरों की छत से टपक रहा है बारिश का पानी, जरूरी फाइलें हो रहीं हैं खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर भवन की छत टपक रही है। इसके चलते उनके चैंबर में मेजों पर रखीं फाइलें व अन्य सामान खराब हो रहा है। वहीं, छत टपकने से अधिवक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से चैंबर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।
वर्ष 2008 में अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण करवाया गया था। चैंबरों के भवन की निर्माण के बाद समय रहते इनकी सुध नहीं लेने से द्वितीय तल पर बने कई चैंबरों की छत से पानी टपकता है। बारिश के दिनों में तो समय काफी बढ़ जाती है। अधिवक्ताओं की मानें तो छत टपकने से नीचे मेज पर रखे कंप्यूटर व फाइलें खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं, दीवारों के अलावा छतों में भी दरारें आई हुई हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रशासन की ओर से चैंबरों की कोई सुध नहीं ली गई है। इस कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। चैंबरों की छत पर बारिश का पानी जमा रहने से नीचे रंग-रोगन भी उतर रहा है। वहीं, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा का कहना है कि अगर ऐसा है तो हम चेक कराएंगे और जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ताओं की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- छत पर भरा बारिश का पान दरारों से टपक कर नीचे चैंबर में पहुंच रहा है। इसके कारण कार्यालय में रखी जरूरी फाइलें खराब होने की आशंका बनी रहती है। चैंबरों की दीवारों और छत में दरारें आने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

-देवेश शर्मा, अधिवक्ता



- कोर्ट परिसर में बने चैंबरों की कई दीवारों में दरारें आई हुई हैं। बारिश के दिनों में दरारों से पानी टपकता रहता है। इसके अलावा, चैंबरों में पानी पहुंचने से कीमती सामान खराब हो रहा है। इस बार बारिश अधिक होने से हालात और भी गंभीर बने है।
-ऋषिपाल पहल, पूर्व प्रधान, दादरी बार एसोसिएशन


वर्सन
अगर चैंबर भवन की छत टपक रही है तो चेक करवाएंगे। मरम्मत की दरकार हुई तो तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-सुरेंद्र मैहड़ा, प्रधान, दादरी बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed