{"_id":"67ff9ea49015a94f480fae21","slug":"advocate-sends-defamation-notice-to-agriculture-minister-for-calling-him-goon-in-dadri-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: कष्ट निवारण समिति की बैठक में गुंडा बोलने पर विवाद, अधिवक्ता ने कृषि मंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: कष्ट निवारण समिति की बैठक में गुंडा बोलने पर विवाद, अधिवक्ता ने कृषि मंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस
Wed, 16 Apr 2025 05:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:42 PM IST
सार
संजीव तक्षक का आरोप है कि मंगलवार को आयोजित बैठक में शिकायत का समाधान करने की बजाय कृषि मंत्री ने उनके लिए गुंडा जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता संजीव तक्षक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पर दादरी में मंगलवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी है। साथ ही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को भी मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संजीव तक्षक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी लिखित शिकायत में बताया कि वो पिछले 15 वर्षों से न केवल वकालत से जुड़े हुए हैं, बल्कि सामाजिक सारोकार को लेकर भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को दादरी में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में ओवरलोडिंग व अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। इससे पहले आयोजित बैठक में उन्हें आश्वस्त किया गया था कि इस शिकायत पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और उसके बाद समाधान होगा।
विज्ञापन
संजीव तक्षक का आरोप है कि मंगलवार को आयोजित बैठक में शिकायत का समाधान करने की बजाय कृषि मंत्री ने उनके लिए गुंडा जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया। यह आचरण मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला और लोकतांत्रिक प्रणाली व जनभागीदारी के मूल्यों के भी प्रतिकूल है। साथ ही इस प्रकरण ने ओवरलोडिंग व अवैध खनन में लिप्त अधिकारियों व माफियाओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन