{"_id":"6320c03783eeac0d947b8005","slug":"advocate-met-dc-to-start-bus-service-for-three-villages-charkhidadri-news-hsr641818496","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए डीसी से मिले अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए डीसी से मिले अधिवक्ता
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरूपगढ़, सांतौर और भागवी के ग्रामीण रोडवेज सेवाओं की कमी से परेशान हैं। विशेषकर विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज के समय परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी प्रीति से मिला। उन्होंने बस सेवा शुरू कराने की मांग की और इस संदर्भ में डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिवक्ताओं की अगुवाई नवीन बखेता ने की। ज्ञापन के जरिये बताया गया कि इन तीन गांवों के लोग पिछले करीब 15 सालों से रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठा रहे हैं। यह मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पहले इमलोटा से समसपुर लिंक रोड क्षतिग्रस्त था और इसके चलते यहां बस सेवा शुरू नहीं की जा सकी थी। नवीन बखेता ने बताया कि अब इस लिंक रोड का निर्माण भी करवा दिया गया है और ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए परिवहन विभाग को यहां बस सुविधा मुहैया करानी चाहिए।
अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को बताया कि प्रतिदिन इन गांवों से 200 से अधिक ग्रामीण और विद्यार्थी दादरी आते हैं। बस सेवा की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ग्रामीण तो इमलोटा जाकर बस पकड़ने को विवश हैं। इस मौके पर अधिवक्ता श्यामलाल गुजरान, अधिवक्ता राहुल बूरा, अधिवक्ता अजय कोहलावास, पुरूषोत्तम व संजय जांगड़ा आदि भी मौजूद रहे।