फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admissions to JBT courses will be held on the 9th, with the fourth merit list due by the 11th

Charkhi Dadri News: जेबीटी कोर्स में दाखिले चौथी मेरिट सूची 9 को, 11 तक जमा करानी होगी फीस

Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Admissions to JBT courses will be held on the 9th, with the fourth merit list due by the 11th
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जेबीटी/डीएलएड कोर्स में दूसरे दौर की चौथी काउंसलिंग की मेरिट सूची नौ नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 11 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से दाखिला प्रक्रिया का दूसरी बार शेड्यूल जारी किया गया है। प्रदेश भर में करीब साढ़े 18 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। दो वर्षीय जेबीटी में दाखिले के लिए कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स में सीटों का आवंटन कला, विज्ञान व कॉमर्स संकाय के आधार पर होना है।
विज्ञापन

पांचवीं मेरिट लिस्ट 18 नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 22 नवंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद छठी मेरिट सूची 26 नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 28 नवंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स के लिए जिले के 12 कॉलेजों में होने हैं दाखिले
डीएलएड कॉलेज प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष में चार सप्ताह व द्वितीय वर्ष में 16 सप्ताह की सरकारी स्कूलों में इंटर्नशिप करनी होती है। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। साइंस व कॉमर्स में सीटें खाली रहने पर अंत में कलां संकाय में बदला जाएगा। जिले में इस कोर्स के लिए 12 कॉलेजों में दाखिले होने हैं। प्रत्येक कॉलेज में 50 सीटें निर्धारित हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस कोर्स की परीक्षा ली जाती है। इस कोर्स मेंं हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी दाखिला ले सकते हैं। राजस्थान के युवा ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed