फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   admissions in degree colleges

Charkhi Dadri News: महाविद्यालयों में द्वितीय और अंतिम वर्ष में दाखिले जुलाई में होंगे

Thu, 12 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
admissions in degree colleges
फोटो- 04
विज्ञापन

गांव बौंदकलां स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय। संवाद
फोटो-05
शहर स्थित जनता पीजी महाविद्यालय। संवाद
- कॉलेजों में 16 जून तक चलेगी प्रथम वर्ष व री-अपीयर की परीक्षाएं, जून अंत में जारी होगा दाखिला शेड्यूल
- जिले के 8 कॉलेजों में 7 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे अगली कक्षा में प्रमोट, फीस जमा करवाकर ले सकेंगे दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए जुलाई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए संस्थानों में तैयारी चल रही है। अब 16 जून तक री-अपीयर व प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पूरी होने का इंतजार है। इसके बाद विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जाएगी।

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। हालांकि, फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गत वर्ष महाविद्यालयों में जो फीस ली गई थी, इस बार भी वही फीस ली जाएगी। प्रथम वर्ष से द्वितीय और द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रवेश दिलाया जाएगा। इसमें जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वे 16 जून के बाद अपने महाविद्यालय में फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, 16 जून तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद दाखिले की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल, कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाईं गई हैं, लेकिन, इनमें केवल दाखिला संबंधी जानकारी ही मिल पाएगी। विभाग की ओर से अब दूसरे व तीसरे वर्ष में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। जून के अंत तक दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसके तहत जिले के आठ महाविद्यालयों के अंदर करीब सात हजार विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- माइग्रेशन करवा सकते हैं इच्छुक विद्यार्थी
दूसरे कॉलेज में जाने के इच्छुक विद्यार्थी अपना माइग्रेशन करवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया भी दाखिला के साथ ही रहेगी। माइग्रेशन के लिए संबंधित संस्थानों में नोडल अधिकारी से बातचीत कर और फॉर्म भरकर अपना माइग्रेशन करवा सकते हैं।

- प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए भी बदला गया शेड्यूल
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 16 जून बढ़ाई गई है। साथ ही कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी बदला गया। प्रोफेसर आशीष कुमार ने बताया कि नई सूची के अनुसार 22 जून तक आवेदनों का सत्यापन होगा। इसके बाद 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। 27 से 30 जून तक सूची में शामिल आवेदक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें शामिल आवेदक 4-7 जुलाई तक फीस भरकर दाखिला सकते हैं।

- 9 जुलाई को होगी ओपन काउंसिलिंग
9 जुलाई को पहली व दूसरी सूची में दाखिला से वंचित रहे आवेदकों के लिए ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसके अगले दिन ही विभाग दोबारा पोर्टल खोलेगा और अन्य युवा दाखिला के लिए आवेदन कर पाएंगे। 11-17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा, जबकि 18 से 24 जुलाई को 200 रुपये फीस के साथ दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed