{"_id":"66391d4619d7f45e760f393b","slug":"addiction-is-the-root-of-crimes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117279-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों की जड़ है नशा, युवा दूरी बनाकर रखें : तूफान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों की जड़ है नशा, युवा दूरी बनाकर रखें : तूफान सिंह
Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने सोमवार को बौंदकलां के राजकीय कन्या स्कूल में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 300 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता भिवानी यूनिट से उप निरीक्षक तूफान सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
तूफान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर अपराधों की जड़ केवल और केवल नशा है। युवा नशे से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि एक और जहां प्रतिबंधित नशा मनुष्य के लिए घातक है तो दूसरी ओर इससे समाज का भी नुकसान है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व में एक वर्ष में औसतन 70 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मरते हैं, जबकि भारत में औसतन प्रतिवर्ष 17 लाख लोगों की मृत्यु तंबाूकू के कारण होती है।
उन्होंने कहा कि शराब के नशे में व्यक्ति अपराध करता है, लेकिन सूखा नशा मनुष्य के मस्तिष्क को इतना अधिक प्रभावित करता है कि ऐसा व्यक्ति हिंसक हो जाता है। नशे के प्रभाव में वह कोई भी अपराध कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर बीईओ राजबाला मलिक, प्राचार्य अनिल, स्वास्थ्य विभाग से सत्येंद्र सिंह, डीसीडब्ल्यूओ विनोद चावला व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम से मुख्य सिपाही सुखबीर व रवि मौजूद रहे।

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद