{"_id":"616c6c62af0c5008687c81a1","slug":"adampur-s-team-won-the-kabaddi-championship-by-defeating-mandola-charkhidadri-news-hsr61467454","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदौला को हराकर आदमपुर की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदौला को हराकर आदमपुर की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन
कबड्डी स्पर्धा की विजेता टीम मुख्य अतिथि व कोच के साथ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव डोहका दीना स्थित एनईसीसी स्टेडियम में पांचवीं जूनियर व चतुर्थ सीनियर जिला कबड्डी चैंपियनशिप हुई। जूनियर वर्ग में 22 व सीनियर वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में आदमपुर स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
एसोसिएशन जिला महासचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला आदमपुर स्टेडियम व लीला एकेडमी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आदमपुर स्टेडियम की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मंदौला व दूधवा गांवों की टीमों के बीच हुआ, जिसमें मंदौला की टीम विजयी रही। खिताबी मुकाबला आदमपुर स्टेडियम व मंदौला की टीम के बीच खोला गया, जिसमें आदमपुर की टीम विजेता बनी। लड़कियों के वर्ग में फाइनल आदमपुर व डोहका दीना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आदमपुर की लड़कियां विजेता बनी।
सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल लीला एकेडमी आदमपुर व डोहका दीना स्टेडियम की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लीला एकेडमी आदमपुर की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल गांव रानीला व चरखी के बीच हुआ, जिसमें रानीला की टीम विजयी रही। फाइनल लीला एकेडमी आदमपुर व रानीला के बीच हुआ, जिसमें लीला एकेडमी आदमपुर विजेता बनी।
विज्ञापन
लड़कियों के वर्ग में आदमपुर स्टेडियम व डोहका दीना की टीमों के बीच खिताबी मुकाबले में आदमपुर स्टेडियम की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर सुरेंद्र श्योराण, अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान, रामकिशन पांडवान, अमित कोच, सुभाष सांगवान, चंदन ठेकेदार, धीरज कोच, लीला कोच, विकास कोच, संजय कोच, संदीप बाढड़ा, सतीश सांगवान, शमशेर, अनिल कुमार, जयवीर, कालूराम, राजेश आदि का सहयोग रहा।