फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Acting Principal filed a case against three including PTI and JBT teacher

Charkhi Dadri News: कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने पीटीआई और जेबीटी अध्यापक समेत तीन पर दर्ज करवाया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Acting Principal filed a case against three including PTI and JBT teacher
बाढड़ा। गांव डालावास स्थित राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने पीटीआई और एक शिक्षक समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। तीनों पर अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को ग्रामीणों ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों को जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाकर स्कूल पर ताला जड़ दिया था। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं, हंगामे व बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम कार्यवाहक प्रधानाचार्य को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

अब कार्यवाहक प्रधानाचार्य दलबीर सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। इन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दलबीर सिंह ने पीटीआई सुनील कुमार, जेबीटी अध्यापक वजीर सिंह और विरेंद्र नामक ग्रामीण पर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण ने बताया कि वे स्कूल में अभिभावकों व शिक्षकों के साथ मिलकर मामले का समाधान करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed