फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of snatching money, mobile and bike by beating, case against three

मारपीट कर रुपये, मोबाइल और बाइक छीनने का आरोप, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching money, mobile and bike by beating, case against three
बाढड़ा। पिचोपा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट कर नकदी, मोबाइल और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। घटना में घायल व्यक्ति को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पिचोपा खुर्द निवासी नरेंद्र ने बताया कि गत नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे वो अपने घर से किसी काम के लिए कुब्जानगर निवासी प्रवीण के पास जाने के लिए चला था। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति उसे मिल गया। घायल का आरोप है कि बिना किसी बात के उक्त व्यक्ति ने उसे गाली-गलौज की और उसी दौरान उसके दो साथी भी वहां आ गए। उस दौरान उससे मारपीट की गई और 4500 रुपये की नकदी समेत मोबाइल और बाइक छीनकर आरोपी वहां से चले गए। घायल ने बताया कि इसके बाद वो घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकार दी। नरेंद्र ने बताया कि परिजन उसे उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed