{"_id":"626c18dee6f6fe44541e3202","slug":"accused-of-kidnapping-and-assault-charkhidadri-news-hsr6303585156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर मारपीट करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर मारपीट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
चरखी दादरी। मकड़ाना निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पाइप चोरी का आरोप लगाकर उसका अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल का आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा भी। पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपियों ने उससे दोबारा मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में छह नामजद समेत चार अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मकड़ाना निवासी रामनिवास ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह खेत में गेहूं की तूड़ी एकत्र करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कृष्ण, दीपक, सीटू, कर्मबीर, बंटी और टिंकू समेत तीन-चार अन्य लोग वहां आए। आरोपियों ने उस पर पाइप चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसके हाथ-पांव रस्सी से बांधकर पेड़ पर उल्टा लटका दिया और मारपीट की। घायल ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके खेत से पाइप उठाकर ट्रॉली में डाल लिए और उसका भी अपहरण कर लिया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई, जिसमें उस पर पाइप चोरी का आरोप लगाया। घायल का आरोप है कि आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया, जिससे उसकी बदनामी हुई।
डायल 112 को दी थी सूचना
घायल का कहना है कि आरोपियों के उसे बंधक बनाकर घर ले जाने की सूचना उसके बड़े भाई कुलदीप ने डायल 112 पर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने एक शिकायत पुलिस को दी और इससे खफा होकर आरोपियों ने उससे दोबारा मारपीट की।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना।