Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused failed to appear in court; JMIC declared him a 'proclaimed person' and an FIR was registered.

Charkhi Dadri News: अदालत में पेश नहीं हुआ आरोपी, जेएमआईसी ने घोषित किया उद्घोषित व्यक्ति, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused failed to appear in court; JMIC declared him a 'proclaimed person' and an FIR was registered.
चरखी दादरी। अदालत में पेश न होने पर गांव गुड़ाना निवासी अन्नू को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) लक्ष्य गर्ग की अदालत ने उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया है। अदालत के आदेश पर थाना शहर चरखी दादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगामी जांच सीआईए स्टाफ-2 को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्रीराम फाइनेंस बनाम अन्नू मामले में एनआई एक्ट से संबंधित केस अदालत में विचाराधीन है। आरोपी अन्नू पुत्र लीलूराम निवासी गुड़ाना, सुंदरदास मंदिर के पास दादरी को अदालत में पेश होने के लिए उद्घोषणा वारंट जारी किया गया था। अदालत ने 10 सितंबर 2026 को आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82/बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी करवाई थी। इस संबंध में निष्पादन अधिकारी के बयान भी 15 सितंबर को दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed