{"_id":"6663feea9221f51753090ba4","slug":"accused-deceived-girl-by-promising-pencil-packing-work-and-swindled-from-name-of-delivery-charge-in-dadri-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: आरोपियों ने पैंसिल पैकिंग के काम का दिया झासा, डिलीवरी चार्ज के नाम पर युवती से ठगे 33 हजार 249 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: आरोपियों ने पैंसिल पैकिंग के काम का दिया झासा, डिलीवरी चार्ज के नाम पर युवती से ठगे 33 हजार 249 रुपये
Sat, 08 Jun 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:19 PM IST
सार
प्रिया ने बताया कि गत 28 मई को उसने इंस्टाग्राम पर पेंसिल पैकिंग का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने इसमें दिए गए नंबर पर मैसेज किया तो उन्होंने एक फोटो व पैन कार्ड की फोटो भेजने के लिए कहा। फोटो भेजने के बाद आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजा और नौकरी के रजिस्ट्रेशन के लिए 520 रुपये फीस देने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के गांव ढाणी फौगाट निवासी एक युवती से साइबर ठगों ने पैंसिल पैकिंग कार्य दिलाने का झासा देकर 33249 रुपये ठग लिए। युवती को पैसे डालने के बाद जब सामग्री नहीं मिली तो अब उसने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता प्रिया ने बताया कि गत 28 मई को उसने इंस्टाग्राम पर पेंसिल पैकिंग का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने इसमें दिए गए नंबर पर मैसेज किया तो उन्होंने एक फोटो व पैन कार्ड की फोटो भेजने के लिए कहा। फोटो भेजने के बाद आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजा और नौकरी के रजिस्ट्रेशन के लिए 520 रुपये फीस देने के लिए कहा।
विज्ञापन
बाद में उसने ये पैसे आरोपी के पास भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन के जरिये उससे 6399 रुपये भिजवा लिए। अगले दिन आरोपी ने एक पैंसिल डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का नंबर दिया। जब उसने उससे बात की तो उसने भी पैसे मांगे। पहले वाले ही क्यूआर कोड पर उसने कुल नौ बार करके 26330 रुपये आरोपी के पास भेज दिए। लेकिन बाद में जब आरोपी ने उससे और पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसे फ्रॉड होने का पता चला और उसने अब पुलिस से पैसे बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन