फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested for firing on youth returning from muscle, names of four accomplices exposed

पेशी से लौट रहे युवकों पर फायरिंग करने आरोपी गिरफ्तार, चार साथियों के नाम किए उजागर

Tue, 13 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for firing on youth returning from muscle, names of four accomplices exposed
पेशी से लौट रहे युवकों पर हुई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक जिले के मोखरा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल अपने चार साथियों के नाम में उजागर किए है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत एक अप्रैल को मथुरी घाटी क्षेत्र में अल्टो में सवार चरखी दरवाजा निवासी चंद्रपाल और उसके साथियों पर दो बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दो गालियां ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे चंद्रपाल को छू कर निकली थीं। पुलिस ने इस संबंध में घायल के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले और उसी से एक आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोखरा निवासी परमाला उर्फ अश्वनी को ढाणी फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने चार और साथियों के नाम बताए हैं जिनमें जोगेंद्र उर्फ भोली, राहुल उर्फ मोनू, श्यामू और संदीप उर्फ बॉक्सर शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed