फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   accident

ओवरलोड डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने पौने दो घंटे नारनौल-दिल्ली एनएच किया जाम

Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
फोटो 32 पुलिस टीम से बहस करते ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
नारनौल-दिल्ली एनएच पर समसपुर एसटीपी के समीप शनिवार शाम एक ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना से खफा ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने एसपी को मौके पर बुलाने और ओवरलोड वाहनों के चालान की मांग पर अड़ गए। करीब पौने दो घंटे तक हंगामा करने के बाद ग्रामीणों ने डीएसपी के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी श्यामलाल और पिलाना निवासी मनबीर शहर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी पर सेल्समैन हैं। यह एजेंसी लोहरवाड़ा निवासी सत्यनारायण की है। सत्यनारायण ने बताया कि दोनों सेल्समैन बाइक पर, जबकि वो अपने बेटे सहित पीछे गाड़ी में था। समसपुर एसटीपी से थोड़ा आगे पीछे से आए ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक झाड़ियों में जा घुसी। हादसे के बाद समसपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए और डंपर चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बाइक सवारों को संभाला, उन्हें हलकी चोटें आई। ओवरलोड डंपर से हादसे होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। करीब 5.50 पर ग्रामीणों ने जाम लगाया और पुलिस टीम करीब छह बजकर दस मिनट पर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को मौके पर एसपी मोहित हांडा को बुलाने और जाम में फंसे ओवरलोड वाहनों के चालान करने की मांग की। करीब छह बजकर 45 मिनट पर डीएसपी जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उनके आग्रह पर ग्रामीणों ने साढ़े सात बजे जाम खोल दिया। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराने में पुलिस को करीब 20 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

जिस चालक ने हादसा किया उसे दोबारा ड्राइवर सीट पर बैठाने पर भड़के ग्रामीण
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को काबू कर लिया। डंपर चालक ने ग्रामीणों के सामने दो बार अपना नाम बदला। पहले उसने खुद का नाम मनोज तो बाद में देवेंद्र बताया। उसने बताया कि वह कोटपुतली का है और डंपर लेकर गुरुग्राम जा रहा था। डंपर चालक क्रशर जोन और इसमें लोड माल का वजन नहीं बता पाया। पुलिस ने डंपर को थाने ले जाने के लिए उसे दोबारा से ड्राइवर सीट पर बैठा दिया और इससे ग्रामीण भड़क उठे। इसके बाद चालक को नीचे उतारकर पुलिस वाहन में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर मालिकों के जाम खोलने की बात पर ग्रामीणों की हुई झड़प
करीब एक घंटा जाम रहने से डंपरों की कतार समसपुर टी-प्वाइंट तक आ पहुंची। वहीं, दिल्ली की तरफ डंपरों की कतार समसपुर मोड़ तक जा पहुंची। करीब 500 से अधिक डंपर जाम के चलते फंस गए। इसके चलते डंपर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि डंपर मालिकों ने खुद को राहगीर बताया और ग्रामीणों से जाम खोलने की बात कही। यह सुनकर ग्रामीणों की डंपर मालिकों से काफी झड़प हुई और जब पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भी उलझ पड़े।

चालक बोला- ब्रेक नहीं लग पाए और बाइक को लग गई टक्कर
बाइक को टक्कर मारने वाले डंपर चालक ने बताया कि उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया था लेकिन डंपर नहीं रुका और बाइक को टक्कर मार दी। करीब साढ़े सात बजे तक चालक पुलिस के सामने अपना लाइसेंस और डंपर के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया था। सिटी थाना प्रभारी जगराम के अलावा सदर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुशील कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed