फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   accident

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से रात को गोवंश की मौत, लोगों ने डीसी को घुमाया फोन तो निगम ने सुबह ही पोल पर कर दिया शिफ्ट

Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
फोटो 47 शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर को पोल पर शिफ्ट करती बिजली निगम की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
शहर में जमीन और लोहे के एच-पोल पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर गोवंशों की मौत का कारण बने हुए हैं। वीरवार शाम तो पुरानी गोशाला चौक के समीप जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गोभक्ताओं और स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। गोभक्ताओं का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने सूचित करने के बाद भी मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद देर रात ही डीसी को फोन किया गया। वहीं, इसके बाद शुक्रवार सुबह निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को पोल पर शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

शहर में करीब आठ जगहों पर बिजली ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए हैं। बिजली निगम ने करीब एक साल पहले इन ट्रांसफार्मरों को पोल पर शिफ्ट कराने का प्रपोजल तैयार किया था। यह अभी तक कागजों में सिमटा हुआ है और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों की चपेट में आने से लगातार गोवंशों की मौत हो रही है। गोभक्त रिंपी फौगाट ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुराने गोशाला चौक के समीप जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचा गोवंश करंट की चपेट में आ गया और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने सप्लाई का स्विच ऑफ किया और तुरंत घटना की जानकारी बिजली निगम अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

रिंपी फौगाट ने बताया कि सूचना पाकर गोभक्त भी मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी जब निगम कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे तो एसडीओ को फोन किया गया। उन्होंने कहीं बाहर होने की बात कही और लाइनमैन से बात करने का तर्क दिया। रिंपी फौगाट ने बताया कि इसके बाद जब लाइनमैन से बात की गई तो ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग अधिकार क्षेत्र से बाहर होने की बात कही। करीब सवा नौ बजे डीसी धर्मवीर सिंह को फोन किया गया और उन्हें निगम अधिकारियों के टरकाने वाले रवैये की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने सुबह ही ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन गोवंशों का काल बना ट्रांसफार्मर
रिंपी फौगाट ने बताया कि पुराना गोशाला चौक के समीप जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह में तीन गोवंशों का काल बन चुका है। इसके अलावा बारिश के समय यहां जलभराव हो जाता है और सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास से ही बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में यह ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे को जन्म भी दे सकता था।

बाक्स: गोभक्तों को सूचित कर मौके पर पहुंची बिजली निगम टीम
उपायुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद शुक्रवार सुबह ही बिजली निगम की टीम ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम ने पहले शिकायकर्ता गोभक्तों को मौके पर बुलाया और इसके बाद ही ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने की कवायद शुरू की। वहीं, गोभक्तों ने टीम को छह ऐसी लोकेशन बताई हैं जहां ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए हैं। इनमें चरखी दरवाजा, कबीर नगर व रेलवे स्अेशन परिसर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed