{"_id":"651d31606057f89ea309f185","slug":"acb-and-cm-flying-raid-in-dadri-dfo-caught-taking-bribe-of-three-lakh-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में एसीबी व सीएम फ्लाइंग का छापा: डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, टीम ने रुपये बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में एसीबी व सीएम फ्लाइंग का छापा: डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, टीम ने रुपये बरामद किए
Wed, 04 Oct 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Oct 2023 03:04 PM IST
सार
दादरी में सीएम फ्लाइंग ने डिविजन फोरेस्ट अधिकारी को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामले में डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी डीएफओ (डिविजन फोरेस्ट अधिकारी) दलीप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने उनके कार्यालय से महज 10 कदम दूर सरकारी आवास से घूस राशि बरामद की।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि डीएफओ दलीप सिंह ने ठेकेदार संदीप से बकाया राशि का भुगतान करने और उसकी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद ठेकेदार संदीप ने इसकी लिखित शिकायत उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली। इधर, ठेकेदार से इशारा मिलते ही संयुक्त टीम डीएफओ के सरकारी आवास पर पहुंच गई और वहां से रिश्वत राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन