फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man riding a bike died after colliding with a vehicle on Sanjarwas-Ranila Road.

Charkhi Dadri News: सांजरवास-रानीला रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 19 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after colliding with a vehicle on Sanjarwas-Ranila Road.
बौंद कलां। दादरी जिले के गांव सांजरवास से रानीला रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव बापोडा निवासी 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बापोडा निवासी 27 वर्षीय दीपक वर्तमान में दादरी जिले के गांव बास में अपनी बहन के घर रहता था। सोमवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर भिवानी जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव सांजरवास से रानीला रोड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के चाचा देवेंद्र के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि दीपक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed