फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A pack of dogs entered the enclosure and attacked the sheep and goats, 49 died, 20 injured.

Charkhi Dadri News: बाड़े में घुसकर कुत्तों के झुंड ने भेड-बकरियों पर किया हमला, 49 की मौत, 20 घायल

Wed, 06 Mar 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
A pack of dogs entered the enclosure and attacked the sheep and goats, 49 died, 20 injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव लाडावास में मंगलवार देर रात आवारा कुत्तों ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर भेड़ बकरियों को नोंच डाला। इस घटना में 49 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 20 भेड़-बकरियां घायल हुईं। ग्रामीणों ने एसडीएम को मांग-पत्र देकर नुकसान की भरपाई की मांग की है।



गांव लाडावास निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह भेड़-बकरी पालन कर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। मंगलवार देर रात्रि बाड़े में आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। जब वह बाड़े में पहुंचा तब तक कई भेड़-बकरियों की मौत हो चुकी थी और कई घायल अवस्था में तड़प रही थी। घायलों का उपचार करवाया गया। पीड़ित लीलाराम ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड आए दिन ग्रामीणों व पशुओं पर हमला कर रहे हैं। जिला पार्षद प्रतिनिधि सुभाष मान, सरपंच मोनिका, नंबरदार लीलाराम, वेदपाल सिंह, दीपक, भागीरथ, मदन, दिनेश कुमार, विनोद, आशीष, सुंदर ने एसडीएम सुरेश दलाल को मांग-पत्र देकर नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed