{"_id":"683b47465a7857a1ba026dd2","slug":"a-pack-of-dogs-attacked-a-middle-aged-man-charkhi-dadri-news-c-127-1-shsr1019-134766-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कुत्तों के झुंड ने अधेड़ को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कुत्तों के झुंड ने अधेड़ को काटा
Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते के काटे जाने के बाद जानकारी देता बुजुर्ग। स्त्रोत- इंटरनेट मीडिया।
टोहाना। वार्ड 10 में शनिवार सुबह 6 बजे सैर पर जा रहे अतर सिंह पर 7-8 कुत्तों हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया और उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए और उपचार करवाकर घर ले आए।
अतर सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार को भी सुबह की सैर पर जा रहा था। घर से कुछ दूर पर जाते ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उनमें से एक कुत्ते ने उसे काट खाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और कुत्तों को भगाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। वो किसी पर भी अचानक से हमला कर देते हैं।
वहीं घटना को लेकर वार्ड के पार्षद रामकुमार सैनी ने सीएम को ट्वीट करके आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि वार्ड 10 के क्षेत्र में 4 स्कूल है। कुत्तों के कारण छोटे बच्चों को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से बुजुर्ग महिला की हो चुकी मौत
शहर के हिसार रोड नहर किनारे करीबन 8 महीने पहले एक बुजुर्ग महिला की कुत्तों के काटने से मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अभी भी स्ट्रीट डॉग की नसबंदी नहीं की गई। जिस कारण इनकी तादाद बढ़ती जा रही है।
-
शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने और कुत्तों के टीकाकरण को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
-नरेश बंसल, प्रधान, नगर परिषद