फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A new twist in the soldier's death case, a case of murder registered on the basis of post-mortem report

सैनिक मौत मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
A new twist in the soldier's death case, a case of murder registered on the basis of post-mortem report
चरखी दादरी। गत चार फरवरी को हुई डुडीवाला किशनपुरा निवासी एक सैनिक के मौत मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का अंदेशा जताया गया है और पुलिस ने इस आधार पर अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पहले पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की थी। मृतक के भाई ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। अब इस संबंध में हत्या का केस दर्ज होने की पुष्टि पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डुडीवाला किशनपुरा निवासी प्रवीन (35) सेना में कार्यरत्त था। वह घर छुट्टी आया हुआ था और उसे चार फरवरी को वापस लौटना था। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को दिए बयान में बताया था कि गत तीन फरवरी को सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। सुबह जब प्रवीन उठा तो उसे चक्कर आने लगे तो परिजन उसे लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बयान में मृतक के भाई ने प्रवीन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 174 सीपीआरसी की कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और इसमें प्रवीन की मौत गला दबाने से होने का अंदेशा जताया गया है। हालांकि विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा हुआ है और उसकी फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब प्रवीन की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। अब पुलिस इसी एंगल पर मामले की जांच करेगी। जांच के लिए विसरा भी मधुबन भेजा हुआ है।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed