{"_id":"67df0e47064470e7bd08f9f0","slug":"a-labour-suicide-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133816-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में श्रमिक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में श्रमिक ने लगाया फंदा
Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव हड़ौदा निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामचरण (41) का बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके छोटे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि रामचरण अविवाहित था। 20 साल से बाढड़ा स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। अक्सर वह टेंट लगाने के काम से बाहर ही रहता था। खाली रहने पर घर आता था।
शनिवार सुबह हाउस मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसे अनिल का शव स्लैब के एक सरिये से बंधे फंदे से लटका मिला। बाद में उसने अनिल के परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एचसी रविंद्र ने बताया कि मृतक के भाई अनिल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।