{"_id":"608afef88ebc3ed1eb6ab9ce","slug":"a-henchman-of-the-battery-thief-gang-arrested-charkhidadri-news-rtk606555686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोर गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी चोर गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार
विज्ञापन
अटेला कलां चौकी पुलिस टीम ने बैटरी चोर गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मारुति कार और चोरी की 22 बैटरियां बरामद हुई हैं। आरोपी ने दादरी जिले में चोरी की सात वारदात के अलावा फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत और पंजाब में बैटरी चोरी करने की 17 वारदात कुबूली हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने एक और साथी का नाम उजागर किया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत 24 अप्रैल को अटेला कलां क्षेत्र स्थित तीन दुकानों से बैटरी चोरी हुई थीं। बाढडा थाना के अधीन आने वाले अटेला कलां चौकी में इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मामले की जांच की। इस संबंध में अटेला खुर्द बस अड्डा से सोनीपत के ईशापुर खेड़ी निवासी मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की 22 बैटरियां और एक मारुति कार बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कैथल के करनाल रोड निवासी राजेंद्र के साथ मिलकर वह बैटरी चोरी करता था। 23 अप्रैल की रात उन्होंने अटेला कलां की तीन दुकानों से और 21 अप्रैल की रात दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप स्थित ऑटो मार्केट की तीन दुकानों से बैटरियां चोरी की थीं।
दो माह में की सात वारदात, 65 बैटरियां चुराईं
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी से अप्रैल 2021 तक वे चोरी की सात वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इन वारदात में उन्होंने 65 बैटरियां चोरी की हैं। आरोपी ने बताया कि अटेला कलां की तीन दुकानों से उन्होंने 22 और दादरी में दुकानों से दस बैटरी चोरी की थी। फतेहाबाद के जाखल स्थित दो दुकानों से 27 बैटरी भी आरोपी चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी पर विभिन्न थानों में चोरी के ये मामले हैं दर्ज
- 24 सितंबर 2016 को फतेहाबाद शहर थाने में केस दर्ज हुआ।
- 30 अगस्त 2014 को फतेहाबाद शहर थाने में मामला दर्ज हुआ।
- 12 सितंबर 2016 को कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद थाने में केस दर्ज हुआ।
- 14 अगस्त 2016 को कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद थाने में केस दर्ज हुआ।
- एक सिंतबर 2016 को कुरुक्षेत्र के बावेन थाने में आरोपी पर मामला दर्ज हुआ।
- दो अक्तूबर 2016 को कैथल सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ।
- 12 नवंबर 2015 को कैथल शहर थाने में केस दर्ज हुआ।
- 15 अक्तूबर 2013 को गोहाना शहर थाने में केस दर्ज हुआ।
- 3 मई 2011 को शाहबाद थाने में आरोपी पर केस दर्ज हुआ।
- 12 मार्च 2010 को आरोपी के खिलाफ पंजाब के सरदूलगढ़ थाने में केस दर्ज हुआ।
- 12 मार्च 2010 को आरोपी के खिलाफ पंजाब के मानसा जिला के वोहा थाने में केस दर्ज हुआ।
- 29 जुलाई 2009 को चीका थाने में आरोपी पर केस दर्ज हुआ।
- 28 जुलाई 2009 को पुंडरी थाने में केस दर्ज हुआ।
- 23 नवंबर 2008 केे पुंडरी थाने में केस दर्ज हुआ।