फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A gold chain slung from the neck of a woman waiting for the bus

बस के इंतजार में खड़ी महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Mon, 01 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
A gold chain slung from the neck of a woman waiting for the bus
बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ी एक महिला के गले से अज्ञात ने सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डालावास निवासी सुशीला ने बताया कि गत 26 फरवरी को वह किसी काम से दादरी आई थी। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद वह लोहारू बूथ पर बस का इंतजार करने लगी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने तुरंत घूमकर पीछे देखा, लेकिन तब तक स्नेचर फरार हो चुका था। महिला ने बताया कि सोने की चेन का वजन 19 ग्राम था। महिला ने बस स्टैंड चौकी में शिकायत देकर स्नेचर को गिरफ्तार कर चेन बरामद करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed