{"_id":"610ed1e68ebc3ef3960c47c2","slug":"a-glimpse-of-traditional-dishes-will-be-seen-in-teej-festival-charkhidadri-news-hsr608334735","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज उत्सव में दिखेगी पारंपरिक पकवानों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज उत्सव में दिखेगी पारंपरिक पकवानों की झलक
विज्ञापन
तीज उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। (विज्ञप्ति )
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रदीप गोदारा के मार्गदर्शन में कस्बा बाढड़ा और झोझूकलां में 10 और 11 अगस्त को तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय उत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। ग्रामीण खेल, पींग, लोकगीत, लोकनृत्य, मीठी सुहाली, गुलगुले आदि पकवान से इस उत्सव को सुसज्जित किए जाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें तीज उत्सव मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। उत्सव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देना है। जिससे आम नागरिक इन उत्पाद देखें और उनकी ज्यादा से ज्यादा खरीद करें। उन्होंने कहा कि 10 व 11 अगस्त को बाढड़ा और झोझू राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव में स्वयं सहायता समूह के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, ग्राम पंचायतों की सदस्य रही महिलाएं भी भाग लेंगी। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम अधिकारी योगेश पाराशर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरदमन सिंह, तहसीलदार बंसीलाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, नरेश छिकारा, रोशनलाल श्योराण आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं के लिए लगाया जाएगा टीकाकरण शिविर
बाढड़ा के एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि तीज उत्सव में महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा मटका रेस, चम्मच दौड़, मेंहदी आदि महिलाओं की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस उत्सव में महिलाओं की बनाई गई मिठाइयां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव में पींग झूलने व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पूरा प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
1100 से अधिक स्वयं सहायता समूह कर रहे काम
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल कटारिया ने बताया कि दादरी जिला के गांवों में इस समय 1100 से अधिक स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इन समूह की महिलाएं खिलौने, अचार, मंगोड़ी, पेंसिल, डिजाइनदार कपड़े आदि बेहतरीन उत्पाद बना रहे हैं। इनकी स्टालें तीज उत्सव में लगाई जाएंगी।