फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A fire broke out in the workshop of a two-wheeler agency due to sparking of a plug in a bike, five vehicles got engulfed, an employee's hand got burnt

Charkhi Dadri News: बाइक में प्लग स्पार्किंग से दुपहिया वाहन एजेंसी की कार्यशाला में लगी आग, पांच वाहन आए चपेट में, कर्मचारी का हाथ झुलसा

Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the workshop of a two-wheeler agency due to sparking of a plug in a bike, five vehicles got engulfed, an employee's hand got burnt
एजेंसी कार्यशाला में आग लगने से जली बाइक।
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड स्थित एमआरएम होंडा बाइक एजेंसी की कार्यशाला में शुक्रवार को बाइक की सर्विस करते समय प्लग स्पार्किंग से आग लग गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक चार पुरानी और एक नई बाइक आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थीं। वहीं, एक कर्मचारी का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन

शहर के लोहारू रोड स्थित एमआरएम हाेंडा कार्यशाला में शुक्रवार सुबह आग लग गई। एजेंसी प्रबंधक संदीप ने बताया कि सुबह वर्कर कार्यशाला में एक बाइक की सर्विस कर रहा था। उसी दौरान बाइक के प्लग में स्पार्किंग से आग लग गई। अचानक आग काफी फैल गई। अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन, आग फैलती चली गई।
विज्ञापन

आग की लपटों को तेज होती देखकर तत्काल दमकल विभाग और डायल 112 पर कॉल कर सूचित किया गया। इसके बाद ईआरवी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इधर, तब तक आग फैलने से पास खड़े चार और दुपहिया वाहन इसकी चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि छत का पंखा और फिटिंग तक जल गई। इसके अलावा कार्यशाला में रखे अन्य सामान भी चपेट में आ गए। दो बाइकें और तीन स्कूटी को आग से काफी नुकसान पहुंचा है।

दो दिन में दूसरी घटना
दो दिन के अंदर शहर के लोहारू रोड स्थित प्रतिष्ठान में आग लगने की दूसरी घटना है। वीरवार सुबह भी कपड़ों और जूतों के शोरूम में आग लग गई थी। दमकल विभाग की दो टीमों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था। शुक्रवार सुबह लोहारू रोड स्थित दुपहिया वाहन एजेंसी कार्यशाला में यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed