फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A drain will be constructed for the drainage of rain water in Champapuri

चंपापुरी में बरसाती पानी निकासी के लिए बनेगा नाला

Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed for the drainage of rain water in Champapuri
चंपापुरी में बनने वाले नाले का उद्घाटन करते चेयरमैन संजय छपारिया। - फोटो : CharkhiDadri
चंपापुरी में बरसाती पानी की निकासी के लिए 35 लाख रुपये की लागत से नाले के निर्माण करवाया जाएगा। शनिवार को चेयरमैन संजय छपारिया ने अधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी में इस नाले का शिलान्यास किया। 1200 फुट लंबे नाले का निर्माण ढाई से तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। नाला निर्माण होने से करीब दो हजार की आबादी को फायदा मिलेगा
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि चंपापुरी क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी संबंधी समस्या बनी हुई थी। पार्षद और वार्ड के मौजिज लोग मुझसे मिले भी थे। उनकी समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार करवाया गया था। नाले के निर्माण का शुभारंभ शनिवार को किया गया है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा, पार्षद मनोज वर्मा व राजकुमार वशिष्ठ ने चेयरमैन से नाले के निर्माण की नियमित निगरानी करवाने और उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री प्रयोग करवाने की अपील की। इस मौके पर हरिप्रकाश, नवीन मित्तल, बजरंग, ओमप्रकाश, जयराम प्रेमी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed