फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A convenience turned into an inconvenience... Waiting for a Happy Card for 15 months

Charkhi Dadri News: सुविधा बनी असुविधा.... 15 माह से हैप्पी कार्ड मिलने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A convenience turned into an inconvenience... Waiting for a Happy Card for 15 months
दादरी का रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गरीब परिवार के सदस्यों को रोडवेज बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने की योजना जिले के लोगों के लिए कारगर सिद्ध नहीं हो रही है। आवेदन के 15 महीने बीत जाने के बाद भी पात्र आवेदक हैप्पी कार्ड सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए 87,648 पात्र लोगों ने आवेदन किए गए थे। इस दौरान विभाग ने पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए गांव-गांव पहुंच कर हैप्पी कार्डों का वितरण किया गया था। विभाग ने 64,463 लोगों को कार्ड देकर योजना का लाभ दिया गया था लेकिन वंचित 23,185 आवेदक योजना का लाभ लेने के लिए विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दादरी के रोडवेज विभाग कार्यालय में जुलाई 2024 में अंतिम बार 10 हजार कार्ड की खेप पहुंची थी, इसके बाद से श्रेणी में आने वाले आवेदकों को योजना का लाभ लेने के लिए विभाग का चक्कर लगाने पड़ रहे है। लोगों ने जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों से हैप्पी कार्ड योजना का लाभ दिलवाने की मांग की है, ताकि वंचित लोग योजना का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनवरी 2025 से बंद पड़ी है साइट
सरकार की ओर हैप्पी कार्ड अप्लाई करने के लिए बनाई गई वेब साइट पिछले 10 माह से बंद पड़ी है। इसके कारण 10 महीने की अवधि में कोई भी पात्र योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पाया है। अगर साइट खुली रहती तो आवेदकों की संख्या एक लाख के पार पहुंच की संभावना थी। मार्च 2024 में योजना शुरू की गई थी।


:::::::::
विभाग की ओर से वंचित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए कई बार मुख्यालय पत्र लिखा गया है। हैप्पी कार्ड पहुंचने के बाद आवेदकों को फोन कर सूचना दे दी जाएगी।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed