फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   97.45 percent candidates passed in Dadri

Charkhi Dadri News: 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में तीसरे स्थान पर दादरी, 97.45 फीसदी परीक्षार्थी पास

Mon, 13 May 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
97.45 percent candidates passed in Dadri
सराहनीय परिणाम आने पर उछलकर खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। 
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने रविवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें जिले ने राज्यस्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पंचकूला पहले और रेवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। रेवाड़ी व दादरी के परीक्षा परिणाम में 0.15 प्रतिशत का अंतर रहा। गत वर्ष के मुकाबले इस साल जिले में परीक्षा परिणाम 13.33 प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन

सत्र 2023-24 में दसवीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थी। इसमें जिले के 6630 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से 6461 विद्यार्थी पास हुए हैं और 127 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पंचकूला 98.35 पास प्रतिशत के साथ राज्य में प्रथम पायदान पर रहा जबकि रेवाड़ी 97.60 प्रतिशतता के साथ दूसरे नंबर है। दादरी जिले का पास प्रतिशत 97.45 फीसदी रहा।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से इस साल का परीक्षा परिणाम की तुलना करें तो काफी बेहतर है। वर्ष 2022 में जिले का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 82.12 प्रतिशत था और उस दौरान भी जिला राज्य में तीसरा स्थान पर रहा था। वर्ष 2022 में 7285 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 6130 विद्यार्थी पास हुए। साल 2023 में जिले की पास प्रतिशतता 84.12 प्रतिशत रही और दादरी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। इस बार विद्यार्थियों का पास प्रतिशत में उछाल आया। अब वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम पिछले साल से भी बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 में से 51 की री-अपीयर में लगी नैय्या पार
मार्च में 61 विद्यार्थियों ने री-अपीयर परीक्षा दी थी। इनमें से 51 पास हो गए। परीक्षा में 42 छात्र प्रवष्टि हुए इनमें से 37 पास हो गए। छात्रों का री-अपीयर पास प्रतिशत 88.10 रहा। वहीं, री-अपीयर में 19 छात्राएं प्रविष्ट हुईं जिनमें से 14 पास हुईं। छात्राओं का पास प्रतिशत 73.68 रहा।


विद्यार्थियों के खिले चेहरे, शिक्षकों को खिलाने पहुंचे मिठाई
परीक्षा परिणाम देखने के बाद जिले के होनहार विद्यार्थियों के चेहरे चमक उठे। कई विद्यार्थी परिणाम देखने के तुरंत बाद मिठाई लेकर अपने स्कूल पहुंचे और शिक्षकों के चरण स्पर्श करने के साथ मुंह मीठा करवाया। स्कूल परिसर में झूमकर विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर की।



12वीं के परिणाम में दूसरे नंबर पर रहा था जिला
30 अप्रैल को शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया था। इसमें दादरी जिले का पास प्रतिशत 92.33 रहा था। 12वीं के परिणाम में दादरी जिला दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed