{"_id":"6733b9a655664a9ceb03a849","slug":"95-percent-problems-solved-in-samadhan-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126157-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 97 फीसदी शिकायतों का हुआ समाधान, विशेष शिविर बना वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 97 फीसदी शिकायतों का हुआ समाधान, विशेष शिविर बना वरदान
Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
- नगर परिषद कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक अधिकारी सुन रहे लोगों की समस्याएं, 21 दिनों में पहुंचीं 43 शिकायतों में से 42 निपटाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। समाधान शिविर के प्रति पिछले एक सप्ताह से लोगों में रुझान बढ़ा है। हालांकि, जितने लोगों ने शिविर में आकर अपनी समस्याएं रखीं, उनमें से 97 फीसदी का अब तक समाधान हो चुका है। केवल एक ही शिकायत लंबित है जो गली निर्माण संबंधी है। नियमानुसार जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यालय में पिछले 21 दिनों से समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक अधिकारी और स्टाफ कार्यालय में हाजिर रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करते हैं। शुरुआती सप्ताह में तो लोगों को शिविर के प्रति कुछ खास रुझान नहीं रहा, लेकिन, अब पिछले एक सप्ताह से फरियादियों की संख्या बढ़ी है।
शुरुआत से लेकर मंगलवार तक के आंकड़े देखें तो शिविर में 43 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं। खास बात यह है कि इनमें से 42 समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो गया। एक समस्या अभी लंबित है। यह समस्या दो दिन पहले ही अधिकारियों के संज्ञान में आई है। अधिकारियों का तर्क है कि गली निर्माण संबंधी समस्या का भी जल्द समाधान करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
- प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतें सर्वाधिक
नगर परिषद कार्यालय में लगाए जा रहे शिविर में सर्वाधिक 38 शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी संबंधी आई हैं। मंगलवार को प्रॉपर्टी आई की 7 शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंचीं। प्रॉपर्टी आईडी के अलावा गलत गृह कर और कचरा संबंधी शिकायतें भी शिविर में लोगों ने रखी हैं।
नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी व कार्यकारी अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि दो शिकायतें जन्म प्रमाणपत्र में त्रुटि ठीक करवाने की भी आई हैं। सभी फरियादियों को कार्यालय से संतुष्ट कर भेजा गया है।
वर्सन:
प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। अब तक हमारे पास 43 शिकायतें आई हैं। 42 का समाधान हो गया है। एक शिकायत जो लंबित है वह हाल ही में आई है। जल्द ही उसका भी समाधान कर दिया जाएगा।
-राजेश वर्मा, कार्यकारी अभियंता
फोटो- 09
नगर परिषद में आयोजित शिविर फरियाद सुनते चेयरमैन बक्शीराम सैनी व ईओ राजेश वर्मा। संवाद