{"_id":"6127f2b28ebc3e79c901744a","slug":"93-anganwadi-centers-will-be-upgraded-into-play-schools-charkhidadri-news-hsr6099800199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल में अपग्रेड होंगे 93 आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूल में अपग्रेड होंगे 93 आंगनबाड़ी केंद्र
सार
जिले के 93 आनगंबाड़ी केंद्रों को इसके लिए वर्कर की कार्यप्रणाली के आधार पर चुना गया है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में छह साल तक के बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के माध्यम से अच्छे भविष्य की नींव रखी जा सके।
विज्ञापन
दादरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी। जिले के 93 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इन आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया जा चुका है और जल्द ही ये केंद्र नए लुक में नजर आएंगे। जिले में कुल 634 आनगंबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 23 दादरी शहर में और बाकी ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न आनगंबाडी केंद्रों को प्लेस्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त प्रदीप गोदारा के मार्गदर्शन में जिले के 93 आनगंबाड़ी केंद्रों को इसके लिए वर्कर की कार्यप्रणाली के आधार पर चुना गया है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में छह साल तक के बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के माध्यम से अच्छे भविष्य की नींव रखी जा सके। इन प्ले स्कूलों में प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी तक की कक्षा की पढ़ाई करवाई जाएगी।
वर्करों को तीन चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्ले स्कूल अपग्रेड के लिए चुने गए आनगंबाड़ी केंद्रों की वर्करों को तीन चरणों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 18 बैच बनाए गए हैं और प्रत्येक बैच को 5-5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण 31 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया सरकार के आदेशों पर जिला में चार मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं। इसमें सीडीपीओ, दो सुपरवाइजर और डाइट से अध्यापक शामिल हैं। इन मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभाग की सभी सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ये प्रशिक्षित सुपरवाइजर संबंधित आनगंबाड़ी की वर्कर को ट्रेनिंग देंगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में जारी रहेंगे प्रशिक्षण शिविर
चिह्नित आगंबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर प्ले स्कूल में गुणात्मक शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है और इसका प्रभाव उन पर जीवनभर रहता है, इसको ध्यान में रखकर आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्री स्कूल स्तर पर पढ़ाने काप्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सर्वागीण विकास देने में मदद मिलेगी।