फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8.90 lakh rupees and 1,101 liters of liquor have been seized

Charkhi Dadri News: सक्रिय दल जब्त कर चुके 8.90 लाख रुपये और 1,101 लीटर शराब

Thu, 12 Sep 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
8.90 lakh rupees and 1,101 liters of liquor have been seized
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला पुलिस मुस्तैद है। चुनाव के मद्देनजर जिले में 10 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। इन नाकों पर पुलिस 8.90 लाख रुपये की नकदी और 1,101 लीटर शराब समेत आधा किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद कर चुकी हैं। एसपी पूजा वशिष्ठ स्वयं जिले में जांच कार्य की कमान संभाल रहीं हैं।
विज्ञापन

चुनाव के समय रुपये बांटने, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायत बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर जिला पुलिस लगातार सक्रिय है। एसपी पूजा रोज कई नाकों का दो से ढाई घंटे तक निरीक्षण कर रहीं हैं। उस दौरान वह वाहनों की तलाशी भी ले रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को शहर के पुलिस नाके पर स्कॉर्पियो की जांच कर अफीम बरामद की। इसलिए पुलिस कर्मचारियों ने इसमें सवार तीन युवकों को काबू कर लिया। वहीं, मंगलवार शाम एक नाके पर एफएसटी ने एक वाहन से 1.80 लाख रुपये जब्त किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से जिले में शराब के अलावा 41 किलोग्राम चूरापोस्त और 51 ग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोज निकाला जा रहा शांति मार्च
सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के साथ पुलिस और अर्द्धसैनिक बल जवान शांति मार्च निकालकर मतदाताओं को भय रहित होकर निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी गांवों में जाकर मौअजिज लोगों से संवाद भी कर रहे हैं।



चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैद है। संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पल-पल निगरानी के लिए जिले में 10 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। लोगों से अपील है कि वह भी अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। -पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed