फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   81 mm of rain in 24 hours, water entered shops, heavy damage to cotton

24 घंटे में 81 एमएम बारिश, दुकानों में घुसा पानी, कपास को भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
81 mm of rain in 24 hours, water entered shops, heavy damage to cotton
परशुराम चौक के समीप से मार्ग पर भरे पानी में से गुजरते वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में दूसरे दिन भी मेघा जमकर बरसे। 24 घंटे में शहर में 81 एमएम बारिश से विभिन्न मार्गों पर डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया। बस स्टैंड रोड और परशुराम चौक के समीप पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया। जिससे दुकानदारों को नुकसान होने की आशंका है। इसके साथ ही कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गांवों में करीब पांच हजार एकड़ जमीन पर पानी भरा हुआ है, जिसके चलते किसानों की एक फसल चौपट हो चुकी है जबकि दूसरी की बिजाई पर भी संकट मंडराया हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को दादरी शहर में 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि बुधवार सुबह तक मुख्य बाजार सहित मुख्य सड़कों से पानी की निकासी हो गई थी, लेकिन वार्डों की गलियों में जलभराव की समस्या बनी रही। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मौसम के करवट लेने से बारिश शुरू हो गई और करीब एक घंटे तक बारिश का दौर चला। इसके बाद दोपहर और शाम को भी जोरदार बारिश हुई। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दादरी में 31 एमएम, बाढड़ा में 30 एमएम और बौंदकलां में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसकी पुष्टि बारिश रिकॉर्डर पटवारी देवेंद्र सिंह ने की है। लगातार दो दिन की बारिश के बाद प्रशासन द्वारा खाली करवाए गए शहर के जोहड़ पानी से लबालब हो गए हैं जबकि कुछ गांवों में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है।
विज्ञापन

ये सड़कें और बाजार हुए जलमग्न
बारिश के चलते बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, कोर्ट रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, चरखी दरवाजा, वार्ड-17, एमसी कॉलोनी, हरि नगर, पूर्ण नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, तिकोना पार्क क्षेत्र, मथुरी घाटी, घिकाड़ा रोड क्षेत्र की गलियों, जांगड़ा मार्केट, शहीद भगत सिंह मार्केट आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। कुछ जगहों से पानी की निकासी दो से तीन घंटे बाद हो गई जबकि कई जगहों पर देर रात तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपास की फसल को 75 फीसदी तक नुकसान
जिले में इस बार किसानों ने करीब 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बिजाई की हुई है। कपास की फसल तैयार हो चुकी है और जल्द ही किसान चुगाई कार्य शुरू करने वाले थे। मंगलवार व बुधवार को को हुई बारिश से कपास की फसल में नुकसान हुआ है। किसान अत्तर सिंह, सुरेश, दलबीर, हवा सिंह और मांगेराम ने बताया कि बारिश से कपास में 75 फीसदी तक नुकसान हुआ है और सरकार को अविलंब किसानों को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल : डॉ. गुप्ता
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बारिश के समय मौसमी बीमारियां फैलने का भय रहता है। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर तत्काल समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर उपचार लें।

वर्जन
पानी निकासी के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। हमने अलग-अलग जगहों पर पंप सैट और मोटरें लगवा रखी हैं और इन्हीं के जरिये पानी की निकासी करवाई जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
अमित मान, नगराधीश
फोटो 17
मेरे यार, फंस गई कार....मंगलवार रात रेस्ट हाउस मोड़ पर फंसी कार को निकलवाते लोग।
फोटो 18
शनि मंदिर वाली गली में भरा बारिश का पानी और आवागमन रोकने के लिए लगाई गई लकड़ियां।
फोटो 19
परशुराम चौक के समीप से भरा पानी।
फोटो 20
परशुराम चौक से कोर्ट रोड पर दुकान के अंदर भरा पानी।
फोटो 21
बस स्टैंड रोड पर दुकानों में घुसा पानी।
फोटो 22
रोहतक रोड पर भरा बारिश का पानी।
फोटो 23
कोर्ट रोड पर भरा बारिश का पानी।
फोटो 24
ओवरफ्लो होने की कगार पर शहर का डूंगरवाला जोहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed