फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   80 carton wine caught

Charkhi Dadri News: बणी में पेड़ों के नीचे छिपाकर रखी शराब की 80 पेटियां बरामद

Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
80 carton wine caught
झाड़ियों में छिपाई गई थीं शराब की बोतलें, पुलिस ने कीं जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना के आधार पर रासीवास गांव में सदर थाना पुलिस टीम ने दबिश देकर जब्त की शराब, चुनाव में की जानी थी प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रासीवास में चुनाव में प्रयोग के लिए बणी में छिपाई गई शराब की खेप सदर थाना पुलिस ने जब्त की है। पुलिस को शराब की कुल 960 बोतलें बरामद हुईं। वहीं, शराब रखने वाले आरोपी का पता नहीं चल पाया है। अज्ञात पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई मुकेश की टीम अपराध की रोकथाम के लिए कितलाना बरसाना रोड पर मानकावाास टी-पॉइंट पर मौजूद थी। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव रासीवास की बणी में शराब की पेटियां पेड़ों में छिपाकर रखी हुई हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो अवैध शराब बरामद की जा सकती है।
विज्ञापन

टीम ने सूचना के आधार पर रासीवास गांव की बणी में दबिश दी। वहां तीन अलग-अलग जगहों से शराब की 80 पेटियां बरामद हुईं। इनकी जांच करने पर पुलिस को देसी शराब की 960 बोतल मिलीं। इन पेटियों और बोतलों पर लगे होलोग्राम भी हटाए हुए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed