{"_id":"68473a7ac3fbdd43030521a6","slug":"8-players-in-pro-league-kabaddi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138481-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रो कबड्डी लीग में चमकेंगे चरखी दादरी के 8 सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रो कबड्डी लीग में चमकेंगे चरखी दादरी के 8 सितारे
Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुमित सांगवान।
रबिन वर्मा
चरखी दादरी। प्रो कबड्डी लीग में जिले के आठ सितारे चमकेंगे। अलग-अलग टीमों ने एक जून को मुंबई में हुई बोली प्रक्रिया के जरिये इन आठों सितारों को खरीदा है। सुमित सांगवान जिले के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनकी बोली यूपी योद्धा टीम ने 1.60 करोड़ लगाई है। वहीं, अन्य खिलाड़ियों की बोली 9 से 78 लाख के बीच लगी है। यह जानकारी कोच विकास सांगवान ने दी है।
हर साल प्रो कबड्डी लीग आयोजित होती है। जिले का गांव आदमपुर ढाड़ी कबड्डी के लिए जाना जाता है। यहां से 100 अधिक खिलाड़ी कबड्डी में अपना कॅरिअर बना चुके हैं। इस साल गांव के चार खिलाड़ी सुमित सांगवान, नितेश सांगवान, आशीष सांगवान व गुरदीप सांगवान की प्रो लीग के लिए बोली लगी। चार खिलाड़ी अन्य गांवों से हैं।
खास बात यह है कि सभी आठों खिलाड़ियों ने आदमपुर में ही ध्यानचंद अवाॅर्डी कोच विकास सांगवान के पास प्रशिक्षण लिया। अब खेल क्षेत्र में अपना नाम कमा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद चार खिलाड़ियों की रेलवे में नौकरी लग चुकी है, लेकिन, अब भी खेल कॅरिअर को बनाए रखना उनका जुनून है।
विज्ञापन
ध्यानचंद अवाॅर्डी व कबड्डी कोच विकास सांगवान ने बताया कि प्रो कबड्डी में शामिल सभी आठ खिलाड़ियों ने उनके निर्देशन में प्रशिक्षण लिया है। ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वे विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।
कबड्डी में इस क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपना कॅरिअर बनाते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक जून को मुंबई में नीलामी हुई है। अब तक लीग की ऑफिशियल तिथि नहीं आई है। यह हर साल अक्तूबर में होती है। संवाद