फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   76 vehicles checked, 18 challaned

Charkhi Dadri News: पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’, 76 वाहनों की जांच, 18 के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
76 vehicles checked, 18 challaned
वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने 01/02 अक्तूबर की रात विशेष अंतर-राज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा जिले की सीमाओं को सुरक्षित बनाना था।
विज्ञापन

अभियान की कमान डीएसपी साहिल ढिल्लो ने संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 23 पुलिस कर्मचारियों की टीम ईमलोटा, दादरी झज्जर रोड पर तैनात थी। टीम ने रातभर जिले में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले 76 वाहनों की गहनता से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के चालान किए गए। डीएसपी साहिल ढिल्लो ने कर्मचारियों को सतर्कता से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और जन सहयोग
पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने पर जोर दिया। लोगेश कुमार पी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा, पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग एवं सतर्कता से ही अपराध एवं नशामुक्त, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।

वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed