{"_id":"6abff549bae5bc1f3d0437d9","slug":"honoured-the-victorious-indian-kabaddi-team-from-the-asian-games-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161123-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के विजेता का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के विजेता का किया सम्मान
Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स के विजेता सुमित सांगवान का झोझू कलां में सम्मान करते हुए।
- फोटो : 1
झोझूकलां। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के विजेता खिलाड़ी सुमित सांगवान का सम्मान किया गया। झोझू खुर्द में व्यापार मंडल के प्रधान नरेश ठेकेदार एवं गण्यमान्य लोगों ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुमित सांगवान का सम्मान किया।
इस अवसर पर कोच बबलू, जूनियर कोच दीपक, प्रकाश सिंह, धूप सिंह, रामोतार सिंह ,अभय सिंह को फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सुमित सांगवान ने कहा कि खेल ने उन्हें जीवन में अनुशासन, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व सिखाया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य को निर्धारित कर ईमानदारी और मेहनत के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शुरुआत चाहे छोटे स्तर से हो, यदि मन में दृढ़ संकल्प और आगे बढ़ने का जुनून हो तो कोई भी मुकाम असंभव नहीं है।
सुमित सांगवान ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत केवल उसे पहचानने, सही दिशा देने और प्रोत्साहित करने की है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान नरेश ठेकेदार, संदीप मास्टर, विनोद सरपंच, योगेश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।