{"_id":"6abff29af294df5cd50ff0c9","slug":"farmers-organizations-and-the-commission-agents-association-have-warned-of-a-shutdown-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161124-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान संगठनों व आढ़ती एसोसिएशन ने दी तालाबंदी करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान संगठनों व आढ़ती एसोसिएशन ने दी तालाबंदी करने की चेतावनी
Fri, 02 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में किसान नेता व आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा।
- फोटो : 1
बाढड़ा। अनाज मंडी में बाजरे की रिकॉर्ड आवक के बावजूद सरकारी खरीद शुरू न करने पर भाकियू व अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। संगठनों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की बात कही है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन और आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी परिसर में वार्ता कर प्रशासन और सरकार से बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो अनाज मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि किसान बाजरे की फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं जबकि खरीद शुरू नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने के लिए बार-बार मंडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकार ने खरीद की व्यवस्था समय पर नहीं की तो किसानों का आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
जिला सचिव राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बाजरा किसानों की प्रमुख फसल है और खरीद में देरी से किसान आर्थिक परेशानी में हैं। इस दौरान मंडी प्रधान हनुमान शर्मा,किसान नेता रामअवतार शर्मा, कमल सिंह हड़ौदी, गिरधारी मोद, पवन उमरवास, अतर बाढड़़ा, सत्यवीर, करण सिंह, धर्मपाल मौजूद रहे।