फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   73 Thousand Rupies looted from Trak Oner

ट्रक मालिक और चालक से मारपीट कर 73 हजार रुपये लूटे

Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
73 Thousand Rupies looted from Trak Oner
दादरी-नारनौल मुख्यमार्ग पर गांव मंदोला के समीप रविवार रात बाइक सवार युवकों ने ट्रक मालिक और चालक से मारपीट कर करीब 73 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। अंबाला जिले के गांव राऊमाजरा निवासी ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत आदमपुर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के गांव राऊमाजरा निवासी लाभ सिंह ने बताया कि उसके पास चौदह टायरा ट्रक है। रविवार को यमुनानगर से प्लाईवुड का सामान भरकर वे हैदराबाद के लिए चले थे। उसके ट्रक का चालक रादौरा निवासी सुखबीर भी उसके साथ था। जब वे चरखी दादरी के मंदोला गांव के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनके ट्रक को ओवरटेक किया। कुछ दूर चलकर आरोपी युवकों ने उनके ट्रक के आगे बाइक रोक ली। चालक सुखबीर के ब्रेक लगाते ही बाइक सवार युवक उनके पास पहुंच गए। इसके बाद आरोपी युवक जबरन केबिन में चढ़ गए और उनसे मारपीट कर दो बैग छीन ले गए। पीड़ित लाभ सिंह ने बताया कि बैग में 73 हजार की नकदी व कपड़े थे। जाते समय बदमाश ट्रक की चाबी और चालक सुखबीर का मोबाइल भी छीन ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही आदमपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाभ सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आदमपुर चौकी इंचार्ज एएसआई पवन ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed