फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   73 patients were operated in the camp, 45 were beneficiaries of Ayushman Bharat Yojana.

Charkhi Dadri News: शिविर में 73 मरीजों के किए ऑपरेशन 45 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
73 patients were operated in the camp, 45 were beneficiaries of Ayushman Bharat Yojana.
चरखी दादरी। आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड धारक मरीजों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से दादरी स्थित नागरिक अस्पताल में साप्ताहिक सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

17 नवंबर से शुरू हुए इस शिविर के दौरान शनिवार तक कुल 73 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। राहत की बात यह है कि इनमें से 45 मरीज आयुष्मान भारत या चिरायु हरियाणा योजना के लाभार्थी थे। योजना के लाभार्थी मरीजों के ऑपरेशन का पूरा खर्च विभाग ने वहन किया।
विज्ञापन

दादरी के नागरिक अस्पताल में हड्डियों के अलावा सामान्य सर्जरी, ईएनटी, आंख व पेट से संबंधित रोगों के ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने पर लोगों ने भी काफी राहत महसूस की है। वहीं अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए दूसरे जिलों या निजी अस्पतालों में भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना के तहत घुटना ट्रांसप्लांट सहित 11 प्रकार की बीमारियों का उपचार केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित कर दिया गया है। उसके बाद से इन बीमारियों से ग्रस्त और कार्ड धारक मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए दादरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 17 नवंबर से साप्ताहिक सर्जिकल शिविर की शुरूआत की गई।

साप्ताहिक सर्जिकल शिविर के पहले ही दिन नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आयुष्मान कार्ड धारक गांव मोड़ी निवासी महिला के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed