फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   72.07 crore approved for mini secretariat, building will be built with new map

लघु सचिवालय के लिए 72.07 करोड़ स्वीकृत, नए नक्शे से बनेगा भवन

Tue, 06 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
72.07 crore approved for mini secretariat, building will be built with new map
चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय के भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से 72 करोड़ सात लाख 53 हजार रुपये का बजट स्वीकृति कर दिया है। अब जन सुविधाओं को देखते हुए जिला प्रशासन नक्शे में फेरबदल करते हुए नए नक्शे के साथ भवन का निर्माण करवाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने आर्किटेक्ट को दादरी बुलाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गठन से ही जिला मुख्यालय पर बड़े प्रशासनिक भवन की जरूरत महसूस की जा रही है। इस समय लोगों को सरकारी दफ्तरों में पहुंचने के लिए इधर-उधर की भागदौड़ करनी पड़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सरकार की स्वीकृति के बाद जिला स्तरीय लघु सचिवालय के निर्माण के लिए चिड़िया मोड़ के पास की लगभग 24 एकड़ भूमि को चिह्नित किया है। इसके अलावा यहां पर लगभग 25 एकड़ भूमि पर न्यायिक परिसर का निर्माण भी प्रस्तावित है। सरकार ने जिला स्तरीय लघु सचिवालय के निर्माण के लिए रफ कोस्ट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब लघु सचिवालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए नक्शे में कुछ तबदीलियां की जानी हैं, जिसके लिए उपायुक्त ने मुख्य वास्तुकार कार्यालय को पत्र लिखकर नक्शा बनाने वाले वास्तुकार को दादरी भेजने के लिए पत्र लिखा है। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार लघु सचिवालय के भवन में भूमिगततल सहित कुल पांच मंजिल होंगी।
विज्ञापन

जानिए...नए भवन में किस अधिकारी का कार्यालय होगा कहां
लघु सचिवालय के प्रस्तावित भवन के भूमिगत तल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। भवन में भूतल पर डीआरओ और डीएसडब्ल्यूओ आदि अधिकारियों के कार्यालय होंगे। भवन की पहली मंजिल पर उपायुक्त कार्यालय और नगराधीश कार्यालय के कार्यालय के लिए स्थान होगा। भवन की दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त उपायुक्त, जिला कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आदि का कार्यालय होगा। भवन की तीसरी मंजिल पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग से संबंधित अन्य शाखाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये के भवनों में चल रहे सरकारी दफ्तर, शिफ्ट होने पर लोग झेलती हैं परेशानी
शहर में इस समय सरकारी दफ्तर अलग-अलग जगहों पर चल रहे हैं और मौजूद सचिवालय भवन का दायरा कम पड़ने के कारण सभी विभागों की सुविधा लोगों को एक छत के नीचे नहीं मिल पा रही है। महिला एवं बाल विकास विकास, आरटीए कार्यालय समेत अन्य कार्यालय लंबे समय से किराये के भवनों में चल रहे हैं और इनकी शिफ्टिंग के बाद लोगों को नया कार्यालय ढूंढने में काफी दिक्कतें आती हैं।
भैरवी किसान मॉडल स्कूल पहुंचने की डगर लोगों के लिए नहीं आसान
इस समय जिला खेल विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, बागवानी विभाग समेत आधा दर्जन कार्यालय गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल भवन में चल रहे हैं। यहां तक पहुंचने की डगर लोगों के लिए आसान नहीं है। यह जगह शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर है और यहां तक आने की कोई ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी नहीं है। जिला सचिवालय का नया भवन बनने के बाद ये कार्यालय भी एक ही छत के नीचे आ जाएंगे।

सरकार ने लघु सचिवालय भवन निर्माण के लिए बजट को स्वीकृति दे दी है। जनसुविधाओं को देखते हुए नक्शे में थोड़ा फेरबदल करवाया जाएगा और इसके लिए वास्तुकार को दादरी भेजने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। लघु सचिवालय निर्माण की धरातल पर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करवाने का हमारा प्रयास है, ताकि लोगों को इधर उधर की भागदौड़ न करनी पड़े।
अमरजीत सिंह मान, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed