{"_id":"6105976c8ebc3e09263273b1","slug":"7-80-lakh-cheated-by-a-woman-on-the-pretext-of-investing-in-bitcoin-charkhidadri-news-hsr6076824145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटकॉइन में निवेश का झांसा दे महिला से ठगे 7.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटकॉइन में निवेश का झांसा दे महिला से ठगे 7.80 लाख
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिटकॉइन में निवेश कर 80 फीसदी मुनाफा कमाने का झांसा देकर झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ 7.80 लाख की ठगी कर ली। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक एप पर रुपये निवेश करवाकर ठगी की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी मुकेश देवी ने बताया कि आठ जुलाई को गूगल पर उससे एक लिंक पर क्लिक हुआ था। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक युवक का मैसेज आया। उसने अपना नाम दर्पण बताया। उक्त युवक ने उसके नंबर पर एक लिंक भेजा और इसके बाद एक कोड मैसेज किया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि लिंक भेजने वाले शख्स ने उसे बताया कि एप डाउनलोड करके प्रतिघंटा तीन से पांच हजार रुपये कमाए जा सकते हैं। इसके बाद एप डाउनलोड करने पर उक्त शख्स ने उसकी एक आईडी बनवाई और फिर आईडी में पांच सौ रुपये का रिचार्ज करने की बात कही।
महिला ने बताया कि उक्त शख्स के अलावा उसकी एक अन्य युवक से भी बात हुई। उसने अपना नाम गिल व्यास बताया और खुद को निवेश विश्लेषक बताया। उसने बताया कि वो बिट कॉइन में निवेश करवाते हैं, जिसमें 80 से सौ फीसदी तक लाभ मिलता है। महिला ने बताया कि उनके कहने पर उसने 9,10 और 12 जुलाई को उनके द्वारा भेजी गई यूपीआई पर पांच लाख 80 हजार का निवेश किया। ट्रेडिंग एप पर उसकी जीत हुई और उसकी आईडी वॉलेट में राशि 55 लाख 66 हजार रुपये हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह राशि निकलवाने जब वो बैंक में गई तो उसका खाता खाली मिला। महिला ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साजिश के तहत उससे ठगी की गई है।
विज्ञापन
पांच लाख का जुर्माना लगाने की बात कहकर बाद में डलवाए दो लाख
महिला ने बताया कि 13 जुलाई को बैंक जाने पर खाते में राशि नहीं मिली तो उसने व्हाट्सएप पर उक्त दोनों शख्स से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जीती गई राशि पर इंडियर सिक्योरिटी रेगुलेशन एक्ट के तहत पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दो लाख रुपये जुर्माना राशि जमा करवाने पर वॉलेट की आधी राशि बैंक जाकर निकलवा सकते हो और उस राशि से बचा हुआ जुर्माना जमा करवाने पर बाकी की राशि भी खाते में डाल दी जाएगी। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने दो लाख रुपये और यूपीआई के जरिये डाल दिए।
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी