{"_id":"61eaf55f6b03a74bc574718f","slug":"7-69-lakh-withdrawn-from-account-and-credit-card-by-sending-link-on-mobile-charkhidadri-news-hsr6225686175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते व क्रेडिट कार्ड से निकाले 7.69 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते व क्रेडिट कार्ड से निकाले 7.69 लाख
विज्ञापन

बौंदकलां निवासी एवं गुरुग्राम में कार्यरत पीड़ित ने बौंदकलां थाना पुलिस को दी शिकायत, अज्ञात पर केस दर्ज
बौंदकलां (चरखी दादरी)। मोबाइल पर लिंक भेजकर एक व्यक्ति के खाते और क्रेडिट कार्ड से सात लाख 69 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बैंक खाता और क्रेडिट कार्ड से रुपये की निकासी करने के लिए हैकर्स ने पीड़ित के दो अलग-अलग नंबरों पर लिंक भेजा। पीड़ित उपभोक्ताओं की ओर से इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी गई है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी नरेंद्र ने बताया कि वो गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसका इंडसइंड बैंक में खाता है और उसने क्रेडिट कार्ड भी बनवाया हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दो मोबाइल पर गत 20 जनवरी को मैसेज में लिंक आए थे। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाता से 742989 रुपये और क्रेडिट कार्ड के जरिये 26119 रुपये की निकासी की गई। नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई और खाते से निकाली गई रकम बरामद करवाने की मांग की है। बौंदकलां थाना पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद