फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6936 people did not get the second dose of vaccine, now the department will call

6936 लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, अब फोन कर बुलाएगा विभाग

Thu, 13 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
6936 people did not get the second dose of vaccine, now the department will call
चरखी दादरी। कोरोना का कहर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और सरकार की अपील के बाद भी पहली डोज लगवाने वाले लोग दूसरी डोज के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक सबसे अधिक हैं। जिले के ऐसे 6936 लोगों की जिला स्वास्थ्य विभाग ने सूची तैयार कर ली है। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने दस से पंद्रह दिन ऊपर बीतने पर भी दूसरी डोज नहीं ली है। इन लोगों को विभाग अब फोन कर वैक्सीनेशन के लिए सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर बुलाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 12 मई तक 1.10 लाख लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। करीब साढ़े 92 हजार ने पहली और साढ़े 17 हजार ने दूसरी डोज ली है। पहली डोज लेने वाले करीब 6936 लोग ऐसे हैं जो दूसरी डोज के लिए अब तक सेशन प्वाइंट तक नहीं पहुंचे हैं। जबकि पहली डोज लगवाए हुए उन्हें 35 से 45 दिन तक हो चुके हैं। ऐसे ही लोगों की सूची अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सूची में शामिल लोगों के नाम और मोबाइल नंबर समेत जानकारी संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भेज दी गई हैं। उन क्षेत्रों की वर्कर पर इन लोगों को कॉल कर वैक्सीनेशन के लिए सेशन प्वाइंट पर बुलाएंगी। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन लोगों को कवर करने की योजना है और इस संबंध में उच्चाधिकारियों के आदेश भी मिल चुके हैं। वरिष्ठ नागरिक दूसरी डोज लेने में सबसे अधिक हिचकिचा रहे हैं। इस सूची में फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ के कुछ कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंट लाइन अैर हेल्थ वर्कर्स भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं आ रहे आगे
2809 लोगों ने समय ऊपर बीतने पर भी कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इनमें 2068 वरिष्ठ नागरिक, 72 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 600 एचसीडब्ल्यू (हेल्थ वर्कर्स) शामिल हैं। 4127 लोगों ने तय समय से अधिक दिन बीतने पर भी को-वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इनमें 3953 वरिष्ठ नागरिक और 170 फंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।
प्रतिदिन 17 से 18 सेशन लगा रहा स्वास्थ्य विभाग
जिला स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। शुरुआत में चार से पांच प्वाइंटों पर ही वैक्सीनेशन किया गया, लेकिन इसके बाद विभाग लगातार वैक्सीनेशन प्वाइंट की संख्या बढ़ाता चला गया। एक माह से औसतन 17 से 18 सेशन प्रतिदिन विभाग की तरफ से लगाए गए हैं और एक दिन में औसतन दो हजार लोगों को कवर किया जा रहा है।
- वीरवार को 3110 ने करवाया वैक्सीनेशन
वीरवार को 3110 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। स्वास्थ्य विभाग ने 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 सेशन लगाए। 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों के दो और 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए 16 सेशन लगाए गए। सिविल अस्पताल में 563, एमसीएच में 50, बौंदकलां में 30, अचीना में 170, इमलोटा में 140, रानीला में 90, सांवड़ में 190, झोझूकलां में 180, बलकरा में 399, संतोकपुरा में 189, मानकावास में 140, माई कलां में 110, गोपी में 200, बाढड़ा में 270, हड़ौदी में 173, कादमा में 170 और छपार में 46 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।

6936 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इन लोगों की सूची तैयार कर हमने सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर भेज दी है। संबंधित क्षेत्र की वर्कर उन्हें प्रेरित कर दूसरी डोज के लिए वैक्सीनेशन प्वाइंट पर बुलाएंगी। जल्द ही इन लोगों को कवर करने के आदेश हमें मिले हैं।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed