फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   685 cases settled in Lok Adalat

लोक अदालत में निपटाए 685 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
685 cases settled in Lok Adalat
लोक अदालत में विभिन्न केसों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश व विभिन्न पक्ष के लोग - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी न्यायिक परिसर में लगाई लोक अदालत में 685 मुकदमों का आपसी सुलह करवा कर निपटारा करवाया गया। इसमें सुनवाई के लिए 1266 मामले रखे गए थे। इनमें 186 पहले से लंबित मामले थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फकरूद्दीन की अध्यक्षता में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। इसमें सीजेएम संदीप यादव और जेएम प्रथम श्रेणी राजीव कुमार ने भी मामलों की सुनवाई की। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं एडीजे फकरूद्दीन ने कहा कि अदालत में सभी मामलों का समाधान शांतिपूर्वक किया गया। दो करोड़ 14 लाख की राशि विभिन्न मामलों में समझौता के रूप में तय की गई है। प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम शिखा यादव ने बताया कि लोक अदालत में 1266 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे, जो कि पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली बिल, वित्तीय लेन-देन, बैंक ऋण, बीमा कंपनी, वाहन दुर्घटना अधिनियम, फौजदारी से संबधित थे। इनमें से 685 का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 186 मामले पहले से लंबित थे। शिखा यादव ने कहा कि लोक अदालत में फैसला हो जाने के बाद इसकी दोबारा अपील नहीं की जा सकती। यह अंतिम निर्णय होता है। लोक अदालत के आयोजन में दादरी बार के अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed