{"_id":"69bafb62e32a1edf550d6e2a","slug":"682-advocates-from-dadri-cast-their-votes-in-the-punjab-and-haryana-bar-council-elections-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152779-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव में दादरी के 682 अधिवक्ताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव में दादरी के 682 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
Thu, 19 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी अधिवक्ताओं की लाइन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। सुबह नौ बजे से मतदान केंद्र पर अधिवक्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए जिला बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी व उसके समीप ही कुल दो बूथ बनाए गए थे। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए दादरी जिला बार एसोसिएशन में 900 से अधिक मतदाता अधिवक्ताओं में से 682 अधिवक्ताओं ने वोट डाला। इनमें से बूथ नंबर-1 पर 348 वोट पोल हुए और बूथ नंबर-2 पर 334 वोट पोल हुए।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल का चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों पर पहली बार उच्च न्यायालय बार काउंसिल के मतदान चुनाव आयोग के माध्यम से करवाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को पूरी सुरक्षा में मुख्यालय भेजा जाता है। इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी भी उपस्थित रहे।